प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर प्रदेश, लोक सेवा आयोग की ओर से होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी भर्ती 2025 की स्क्रीनिंग परीक्षा 24 अक्तूबर को 9:30 से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों के परीक्षा केन्द्रों के जिले की सूचना आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा का प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) परीक्षा से तीन दिन पहले 21 अक्तूबर को जारी होगा। परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय ने अभ्यर्थियों को ओटीआर नम्बर से प्रवेश पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर परीक्षा केन्द्र पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होने की सलाह दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...