Prayagraj News: स्कूल बसों पर शिकंजा, 15 दिन में 554 का चालान, 98 वाहन सीज
प्रयागराज, जुलाई 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से चलाए जा रहे 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान के तहत प्रयागराज में एक जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूल वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रयागराज में 301 स्कूल वाहनों का चालान किया गया, जबकि 38 वाहनों को सीज कर दिया गया।
अभियान की रिपोर्ट आरटीओ प्रवर्तन की रिपोर्ट के अनुसार प्रयागराज जिले में 1,288 पंजीकृत स्कूल वाहन हैं। इनमें से 1,184 फिट और 104 अनफिट पाए गए। अभियान के दौरान फिट और अनफिट दोनों श्रेणी के वाहनों की जांच कर सुरक्षा मानकों का सत्यापन किया गया।
अभियान का दायरा प्रयागराज मंडल के चार जिलों में चले अभियान के दौरान कुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.