Prayagraj News: स्कूली वैन से स्कूटी टकराई, छात्रा की मौत
प्रयागराज, अगस्त 9 -- Prayagraj News: नैनी कोतवाली क्षेत्र के इन्दलपुर पार्किंग के पास स्कूटी से लाइब्रेरी जा रही एक छात्रा को स्कूल वैन ने सामने से टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अरैल मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नैनी के चकलाल मोहम्मद इलाके में रहने वाले रूपचन्द्र केसरवानी की 18 वर्षीय बेटी सान्या केसरवानी शनिवार को स्कूटी से लाइब्रेरी जा रही थी। जैसे ही वह इन्दुलपुर पार्किंग के पास पहुंची, सामने से आ रही एक स्कूली वैन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां मौत हो गई। चौकी प्रभारी गंगोत्री नगर कार्तिकेय तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर स्कूली वैन को कब्जे में ले लिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.