Prayagraj News: स्कूली वाहनों पर कार्रवाई, चार वाहन सीज, 12 का चालान
प्रयागराज, जुलाई 6 -- Prayagraj News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का अभियान सोमवार को भी जारी रहा। एआरटीओ प्रवर्तन राजीव कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान चार वाहनों को सीज किया गया और 12 वाहनों का चालान किया गया। पीटीओ केकी मिश्रा ने बताया कि सोरांव क्षेत्र में दो स्कूली वाहन सीज किए गए। इन वाहनों के फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित सभी आवश्यक दस्तावेज समाप्त हो चुके थे। इसके अलावा एक अन्य स्कूली वाहन और दो ओवरलोड वाहनों को भी सीज किया गया। वहीं चार अन्य स्कूली वाहनों और दो ओवरलोड वाहनों का विभिन्न अनियमितताओं में चालान किया गया। कुल 45 वाहनों के चालान किए गए। इनमें हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य यातायात नियमो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.