प्रयागराज, जुलाई 11 -- Prayagraj News: यातायात पुलिस ने शनिवार को स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सक्रियता दिखाई। झूंसी के जिराफ चौराहे के पास अभियान चलाकर दर्जनों स्कूली बसों व वाहनों की जांच की। इस दौरान अग्नि सुरक्षा उपकरण व फिटनेस के साथ ही अन्य सुरक्षा बिंदुओं की गहनता से पड़ताल की। साथ ही खामियां मिलने पर वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। टीम ने नवाब युसूफ रोड, डीआएफ ऑफिस, पत्थर गिरजाघर आदि जगहों पर भी सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो कार को सीज कर ट्रैफिक लाइन भेजा गया। जबकि नो-पार्किंग में खड़ी 16 वाहन समेत कुल 33 वाहनों का चालान किया गया। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बसों की हुई जांच यातायात निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने व...