Prayagraj News: स्कूटी सवार शिक्षिका से दिनदहाड़े चेन छिनैती
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: शिवकुटी में बाइक सवार दो बदमाश स्कूटी सवार शिक्षिका के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात पांच सितंबर की शाम करीब छह बजे आलू गोदाम तिराहे के पास हुई। फाफामऊ स्टेशन रोड निवासी शिक्षिका रानी केसरवानी की तहरीर पर शिवकुटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बाइक सवार बदमाश वारदात के बाद तेलियरगंज की ओर भाग निकले। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.