Prayagraj News: सौरभ केसरवानी मुंडेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष चुने गए
प्रयागराज, सितम्बर 17 -- Prayagraj News: मुंडेरा व्यापार मंडल की बैठक गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित होटल में आयोजित हुई। अध्यक्षता बमरौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश केसरवानी ने की। अतुल केसरवानी को चुनाव अधिकारी बनाया गया। व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा के बाद सौरभ केसरवानी को अध्यक्ष, आनंद केसरवानी को वरिष्ठ महामंत्री और सिद्धार्थ केसरवानी को महामंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का व्यापारियों ने फूल-मालाओं और गुलदस्ते देकर स्वागत किया। बैठक में अखिलेश सिंह, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र भाई, सुभाष केसरवानी आदि व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: शहर पश्चिमी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष बने अखिलेश सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.