Prayagraj News: सोरांव-हंडिया नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग, केबिन सहित वाहन जलकर खाक
प्रयागराज, नवम्बर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सोरांव से हंडिया जाने वाले नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 5 बजे एक चलते ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते उसने ट्रक के केबिन सहित पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोर के समय हाईवे पर गुजर रहे ट्रक से अचानक धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। लपटें इतनी विकराल थीं कि किसी को भी पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। कुछ ही देर में पूरा ट्रक और उसका केबिन जलकर पूरी तरह खाक हो गया। घटना के कारण सुबह के समय हाईवे पर यातायात भी कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों और चालक-परिचालक की स्थिति के बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है। घटना में किसी के हताहत होने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.