प्रयागराज, नवम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सोरांव क्षेत्र में औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन जुटाना प्रशासन के लिए चुनौती बनता जा रहा है। क्षेत्र में प्रस्तावित नई परियोजनाओं और औद्योगिक गलियारे की संभावनाओं के चलते जमीन की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। स्थिति यह है कि सोरांव में जमीन के दाम सदर तहसील के बराबर पहुंच गए हैं। औद्योगिक इकाइयों के लिए जमीन तलाशने पहुंच रहे लोगों को सर्किल रेट से कहीं अधिक कीमत बताई जा रही है। इससे उद्योग लगाने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन की उपलब्धता और कीमतों को लेकर प्रशासन तक शिकायतें पहुंची हैं। जमीन खरीदने के इच्छुक लोगों का कहना है कि भू-स्वामी निर्धारित सर्किल रेट से काफी अधिक कीमत मांग रहे हैं। नई परियोजनाओं के चलते क्षेत्र में जमीन की मांग बढ़ने से कीमतों में लगात...