Prayagraj News: सोरांव में रेलवे लाइन पर मिला युवती का शव
प्रयागराज, नवम्बर 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सोरांव थाना क्षेत्र के दयालपुर रेलवे फाटक के समीप रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह 22 वर्षीय युवती का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव की सोरांव के अकबरपुर सरायदीना गांव निवासी आरती देवी के रूप में शिनाख्त हुई है। घर से लगभग दो किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है।। युवती स्नातक की पढ़ाई कर घर पर ही रह रही थी। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने हत्या की आंशका व्यक्त किया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.