प्रयागराज, अगस्त 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। मिनी औद्योगिक आस्थान, सोरांव का स्थलीय निरीक्षण कर औद्योगिक इकाइयों की व्यवस्थाओं और समस्याओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उद्यमियों एवं औद्योगिक संघ के पदाधिकारियों ने सड़क और नाली निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की। साथ ही उचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान औद्योगिक इकाइयों में जलभराव की समस्या से भी अवगत कराया। उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। निरीक्षण के बाद समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विद्युत विभाग, यूपीएसआई और उपायुक्त उद्योग समेत संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई। यह भी पढ़ें- उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर कराएं समाधान अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का...