Prayagraj News: सोरांव महोत्सव में मनोज तिवारी, रवि किशन और निरहुआ जमाएंगे रंग
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- Prayagraj News: सोरांव में एक से तीन नवंबर तक लोक संस्कृति, संगीत और कला के विविध रंग देखने को मिलेंगे। मेवालाल ग्राउंड में तीन दिनी सोरांव महोत्सव में भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ और भजन गायिका तृप्ति शाक्य आएंगी। महोत्सव का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। इस दौरान 101 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान और विधान परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। बताया कि जिला प्रशासन, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और द्वारिका प्रसाद हीरावती ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महोत्सव आयोजित होगा। इसमें ईशान मिश्र सहित कई कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। कालबेलिया, बिहू, ओडिसी, कथक और हरियाणवी लोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.