प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय ने सोमवार को तहसील सोरांव का निरीक्षण किया। इस दौरान तहसील के अधिकारी-कर्मचारी और सभी पटल सहायक उपस्थित मिले। बारिश के कारण तहसील परिसर में जगह-जगह पानी भरा मिला। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गंदगी भी पाई गई। इस पर एडीएम ने तहसीलदार सोरांव को तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में जलभराव की समस्या का भी समुचित समाधान कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि तहसील परिसर में स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान रखा जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...