Prayagraj News: सोमवार को राकेश टिकैत की किसान महापंचायत
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन(टिकैट गुट) की किसान क्रांति महापंचायत सोमवार को मुंडेरा मंडी में होगी। इसमें किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत शामिल होंगे। संगठन की ओर से किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों से जुड़ी 12 प्रमुख मांगें उठाई जाएंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने की तैयारी है। भाकियू ने विंध्य एक्सप्रेसवे, रिंग रोड और एयरोसिटी परियोजनाओं से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने, धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद सुनिश्चित करने और प्राकृतिक आपदा से नष्ट फसलों की भरपाई की मांग की है। संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति, खाद-बीज की उपलब्धता, नहरों की सफाई और खराब सरकारी नलकूपों की मरम्मत का मुद्दा भी उठाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.