Prayagraj News: सेवानिवृत्त वायु सेना कर्मी से चार लाख रुपये की साइबर ठगी
प्रयागराज, जुलाई 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लोगों की जमापूंजी साफ कर रहे हैं। बमरौली के सेवानिवृत्त वायु सेना कर्मी का मोबाइल हैक कर करीब चार लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पूरामुफ्ती पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।सेवानिवृत्त वायु सेना कर्मी की तहरीर के मुताबिक, अनजान लिंक के माध्यम से 19 जुलाई को मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद शातिरों ने छह किश्तों में करीब छह लाख रुपये बैंक खाते से निकाल लिया गया। इसकी जानकारी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई। उधर, पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- 150 रुपये के केक के चक्कर में गंवा दिए 1.78 लाख रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.