Prayagraj News: सेवानिवृत्त कर्मचारी से व्यवसाय के नाम पर हड़पे 61 लाख रुपये
प्रयागराज, अगस्त 30 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राजरूपपुर निवासी सेवानिवृत्त मुद्रालय कर्मचारी रामनारायण ने करेली निवासी हसीन खां पर व्यवसाय के लिए 61 लाख रुपये लेने के बाद रकम वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। रुपये मांगने पर धमकी देने का भी आरोप है। धूमनगंज पुलिस नामजद एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रामनारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हसीन खां से उनके व्यवहारिक संबंध थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने हसीन खां को व्यापार के लिए समय-समय पर कुल 61 लाख रुपये दिए। आरोप है कि हसीन खां ने अब तक केवल 2.50 लाख रुपये वापस किए हैं। शेष रकम मांगने पर वह लगातार टालमटोल करता रहा। आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर हसीन खां की ओर से लगातार भ्रामक आश्वासन दिए जाते रहे। साथ ही रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.