Prayagraj News: सेमरी के स्कूल में बच्चों को परोस रहे हैं खुला भोजन
प्रयागराज, अगस्त 1 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। कोरांव सेमरी के आश्रम पद्धति विद्यालय की स्थिति बेहद खराब है। विद्यालय की बदहाली पर जब डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जांच बैठाई तो तहसीलदार कोरांव की रिपोर्ट में स्थिति की जानकारी मिली। डीएम ने सीडीओ हर्षिका सिंह व बीएसए अनिल कुमार को आवश्यक कार्रवाई कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।जांच में पाया गया कि विद्यालय की रसोईं की नालियां बंद थी। भोजन व खाद्य सामग्री बिना ढंके खुले में रखी थी, जिससे कीड़े मकौड़े और धूल गर्दा आदि जाने की आशंका बनी हुई थी। पेयजल का भी उचित प्रबंध नहीं था। प्रधानाचार्य ने बताया कि बिजली की आपूर्ति भी ठीक नहीं है। सोलर पैनल है, लेकिन खराब हो चुका है, शौचालय काफी गंदा था, हॉस्टल निर्माणाधीन होने के कारण छात्रों के रहने का उचित प्रबंध नहीं था। कक्षाओं और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.