Prayagraj News: सेफ्टी टीम ने रनिंग रूम और राहत उपकरणों की जांच की
प्रयागराज, अगस्त 13 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज रेलवे मंडल में चल रहे दो दिवसीय इंटर रेलवे सेफ्टी ऑडिट के दूसरे दिन गुरुवार को पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय की सेफ्टी टीम ने प्रयागराज जंक्शन का व्यापक निरीक्षण किया। टीम ने लॉबी, रनिंग रूम, दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) और दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण (एआरएमई) की व्यवस्थाओं को देखा। मंडल कार्यालय में हुई बैठक में टीम ने इंस्पेक्शन की केंद्रीयकृत मॉनिटरिंग, लेवल क्रॉसिंग और हाईट गेज पर उचित मार्किंग तथा एआरटी - एआरएमई के नियमित मॉक ड्रिल कराने पर जोर दिया। टीम ने प्रयागराज-फतेहपुर रेलखंड में बनाई गई बाउंड्री वॉल की भी सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि इससे ट्रैक पर अनधिकृत प्रवेश और पशुओं से होने वाली घटनाओं में कमी आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.