प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र, खरकौनी में राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। अनुप्रिया, आर्या, यशी, आराध्या, अंशिका, समृद्धि, संस्कृति व सान्वी आदि छात्राओं ने संगम किला क्षेत्र में जाकर हमारे देश के वीर जवानों को राखी बांधी। निर्णायक के रूप में सुमन गुप्ता तथा रूपा सिंह उपस्थित रही। प्ले ग्रुप से 12वीं तक 207 छात्र-छात्राओं के बनाए गए हस्तनिर्मित राखियों का अवलोकन किया। उनके द्वारा बनाए गए राखियों की सराहना की। प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र, संजय कुमार मिश्र समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे। इसीक्रम बीएल एकेडमी, अरैल में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यालय में बच्चों के लिए राखी निर्माण, कार्ड मेकिंग, थाली सजावट, गिफ्ट बॉक्स मेकिंग तथा सांस्कृतिक गतिविधियों का...