Prayagraj News: सेना की जमीन खरीदने के लिए शासन से पीडीए ने मांगी अनुमति
प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इरादतगंज हवाईपट्टी की जमीन को खरीदने की दिशा में प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कदम बढ़ाया है। सेना की जमीन खरीदने के लिए पीडीए ने शासन से अनुमति मांगी है। शासन की मंजूरी मिलने के बाद प्राधिकरण जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए रक्षा संपदा कार्यालय को पत्र भेजेगा। पीडीए ने जिलाधिकारी के सर्किल रेट के आधार पर जमीन की कीमत करीब 500 करोड़ रुपये आंकी है, जबकि रक्षा संपदा कार्यालय हवाईपट्टी की जमीन का मून्य 800 करोड़ रुपये तक होने का अनुमान लगाया है। रक्षा संपदा कार्यालय ने सेना की ओर से हवाईपट्टी की जमीन का सर्वे कराया। सर्वे के आधार पर सेना ने जमीन की कीमत करीब 800 करोड़ रुपये आंकी। वहीं, पीडीए इस जमीन को डीएम सर्किल रेट के हिसाब से खरीदने का इच्छुक है।वृहद आवास योजना निर्माण के लिए प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.