Prayagraj News: सेकंड हैंड कार बेचने के बाद खरीदार को दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, नवम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। पुरानी गाड़ी खरीदने के विवाद में विक्रेता द्वारा खरीदार को गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नैनी के डांडी बाजार (रीवा रोड) निवासी रंजीत कुमार विश्वकर्मा ने नई सोहबतिया बाग निवासी राहुल सिंह यादव से एक सेकंड हैंड कार खरीदी थी। आरोप है कि वाहन खरीदने के बाद से ही राहुल सिंह यादव द्वारा रंजीत के साथ लगातार अभद्रता व गाली-गलौज की जा रही है। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में पीड़ित ने गुरुवार रात जार्जटाउन थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी राहुल सिंह यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.