Prayagraj News: सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने लगाए 100 से अधिक पौधे
प्रयागराज, जुलाई 26 -- Prayagraj News: पर्यावरण संरक्षण और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उत्तर मध्य रेलवे सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने रविवार को लोको कॉलोनी (दसवें मार्ग) स्थित न्यू बिल्डिंग परिसर में पौधरोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं उपायुक्त डॉ. सुरेंद्र नाथ, अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. परवेज, डिवीजनल कमांडर (मेडिकल) डॉ. आशीष अग्रवाल और डिवीजनल कमांडर (प्रशासन) डॉ. अमित मालवीय ने किया। अभियान के दौरान अधिकारियों, अतिथियों और ब्रिगेड सदस्यों ने 100 से अधिक पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इसके बाद केंद्रीय चिकित्सालय सभागार में संगोष्ठी हुई। डॉ. परवेज और डॉ. आशीष अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और जैव विविधता बनाए रखने में पौधरोपण की भूमिका पर प्रकाश डाला। अभियान को सफल बनाने में उदय चंद मौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.