Prayagraj News: सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से लौटते समय युवक से चाकू दिखाकर लूटपाट
प्रयागराज, अक्टूबर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से लौट रहे युवक को चाकू दिखाकर बदमाशों ने दो हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात के दौरान दो अन्य युवक रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे। पुलिस चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित गंगा विहार कॉलोनी निवासी हुकुम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 अक्तूबर की रात अपने एक रिश्तेदार को रिक्शे से सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय रिक्शा नहीं मिलने पर वह पैदल शंकर तिराहे की ओर जा रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे रेलवे स्टेशन से सड़क के रास्ते शंकर तिराहे की ओर जाते समय पुल के नीचे पहुंचे, तभी रेलवे की नई पटरी की तरफ से चार युवक उनके पास आए। आरोप है कि युवकों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.