Prayagraj News: सुहेलदेव एक्सप्रेस में यात्री का मोबाइल चोरी
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सुहेलदेव एक्सप्रेस में सफर कर रहे गाजीपुर के एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया। यात्री दिल्ली से गाजीपुर सिटी जा रहा था। 17 अक्तूबर की सुबह प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर नींद खुली तो मोबाइल गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल का पता नहीं चला तो यात्री ने रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद अब प्रयागराज जीआरपी ने गाजीपुर निवासी आशुतोष मिश्र की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को बताया कि 16 अक्तूबर को ट्रेन नंबर 22434 सुहेलदेव एक्सप्रेस से दिल्ली से गाजीपुर सिटी की यात्रा कर रहे थे। वह ए-1 कोच की सीट नंबर 28 पर सवार थे। 17 अक्तूबर की सुबह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंची तो उनकी नींद खुली। इस दौरान उनका मोबाइल गायब था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.