प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सुलेमसराय में होने वाले दधिकांदो मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एडीएम सिटी सत्यम मिश्र और डीसीपी नगर सागर जैन ने समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को जरूरी इंतजाम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद अधिकारियों ने मेला मार्ग और आसपास के क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस दौरान सड़क की स्थिति, बिजली के तारों और सफाई व्यवस्था में कई कमियां मिलीं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों को कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की संभावना है। यह भी पढ़ें- Hathras News: मेले को भव्य बनाने के लिए अफसरों...