Prayagraj News: सुलभ शौचालय न होने से लोग परेशान
प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राजरूपपुर में कौशाम्बी मार्ग व कालिंदीपुरम के आसपास सुलभ शौचालय न होने से लोगों को परेशानी होती है। कालिंदीपुरम जागृत समिति के अध्यक्ष जेपी तिवारी ने महापौर गणेश केसरवानी से अनुरोध किया है कि इस क्षेत्र में एक सुलभ शौचालय बनवाने की व्यवस्था कराएं, जिससे बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। महापौर को बताया गया कि लगातार छात्रों को परेशानी हो रही है। इस क्षेत्र में विद्यालय अधिक होने के कारण तमाम छात्र हर रविवार आते हैं। ऐसे में छात्रों की समस्या को देखते हुए यहां पर सुलभ शौचालय का निर्माण करा दिया जाए। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सामुदायिक शौचालय बंद होने से परीक्षार्थियों को परेशानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.