प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एक सप्ताह से लापता 20 वर्षीय सुमित का फाफामऊ क्षेत्र के गंगा कछार की झाड़ियों में शव मिला। पुलिस की मानें तो सुमित के फुफेरे भाई शिवम राय ने ही उसकी गर्लफ्रेंड से खुद नजदीकी बढ़ाने की नीयत से पत्थर से सिर कूंचकर हत्या की थी। इसके बाद हत्या को अपहरण का रूप देने के लिए सुमित के ही मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को फोन कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। फिलहाल पुलिस हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।

हत्यारे का रंगीन मंसूबा सोरांव थानाक्षेत्र के भदरी गांव निवासी शिव प्रसाद का बेटा सुमित स्नातक का छात्र था। वह 23 जुलाई की सुबह घर से सैलून जाने के लिए निकला था, लेकिन फिर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद परिजनों ने सोरांव थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। दो दिन पहले सुमित ...