प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शनिवार सुबह बिजली कटौती के कारण शहर के कई मोहल्लों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। सुलाकी इलाके में अंडर ग्रांउड केबल जल गया। इसके बाद पूरे मोहल्ले में बिजली गुल हो गई। फीडर पर काम के चलते सुबह 3:55 बजे से 7:40 बजे तक करीब तीन घंटे 45 मिनट बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं शिवाजी पार्क फीडर भी काम के चलते सुबह 6:03 बजे से 7:40 बजे तक करीब एक घंटे 36 मिनट बंद रहा। दोनों फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह बिजली न होने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। इसके अलावा कल्याणी देवी उपकेंद्र में 33 केवी मिंटो पार्क की सप्लाई ब्रेकडाउन होने से शनिवार सुबह करीब पांच से छह बजे तक कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। करीब एक घंटे की इस कटौती से सुबह लोग...