Prayagraj News: सुपर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण शीघ्र होगा शुरू
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: नैनी में तीन साल से प्रस्तावित सुपर मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। 500 बेड के अत्याधुनिक हॉस्पिटल निर्माण को लेकर नगर निगम और पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (पार्क ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स) के बीच बुधवार को अनुबंध हो गया। नैनी के जहांगीराबाद के वार्ड में लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। इस हॉस्पिटल के लिए 75 करोड़ रुपये म्युनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि शेष धनराशि संबंधित कंपनी वहन करेगी। नगर निगम में हुए अनुबंध के दौरान मौजूद रहे महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने परियोजना को निर्धारित समयसीमा में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि हॉस्पिटल का भूमि पूजन नवरात्र में होगा। अनुबंध के दौरान नगर आयुक्त साईं तेज, मुख्य अभियंता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.