Prayagraj News: सुपर टेट रद्द होने की फर्जी सूचना पर एफआईआर
प्रयागराज, नवम्बर 22 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सुपर टेट परीक्षा रद्द होने की फर्जी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। तहरीर में आरोप है कि आयोग के नाम और लोगों का इस्तेमाल कर जाली हस्ताक्षर से फर्जी पत्र तैयार किया गया था। इसमें तीन और चार दिसंबर को प्रस्तावित सुपर टेट परीक्षा निरस्त होने का दावा किया गया था। आयोग ने सूचना को फर्जी बताते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.