Prayagraj News: सुधीर व्यास के भजनों से सजेगी महोत्सव की शाम
प्रयागराज, जुलाई 12 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट की ओर से 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा भव्यता के साथ निकालने की तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं तो इस महोत्सव का समापन भी रंगारंग होने जा रहा है। महोत्सव के समापन पर 17 जुलाई को जगन्नाथ मंदिर काशीराजनगर के परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें इंदौर के प्रख्यात भजन गायक सुधीर व्यास आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही भगवान जगन्नाथ को समर्पित नए भजनों की शृंखला भी प्रस्तुत करेंगे। रथयात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि महोत्सव के दौरान एनसीजेडसीसी के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। यह भी पढ़ें- पुरी जा रहे जगन्नाथ रथ यात्रा देखने तो ये ट्रैवल गाइड करेगी मदद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.