Prayagraj News: सुंदर भविष्य के सपने देखना इस काव्य संग्रह की खूबसूरती : प्रो. प्रणय कृष्ण
प्रयागराज, सितम्बर 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल के रवींद्रालय सभागार में रविवार को डॉ. सुधांशु कुमार मालवीय के काव्य संग्रह 'आखिर बोले क्यों नहीं आप' का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के बाद काव्य संग्रह पर साहित्यकारों के बीच परिचर्चा हुई। मुख्य वक्ता प्रो. प्रणय कृष्ण ने कहा कि लहूलुहान धरती पर सुंदर भविष्य के लिए सपने देखना इस संग्रह की खूबसूरती है। एक जटिल दौर में ये कविताएं सरलता के पक्ष में लिखी गई हैं।यश मालवीय ने कहा कि संग्रह चालाक चुप्पियों के दौर में आया है। यह जीवन में आस्था रखने वाले नास्तिक की कविता है। इसमें वह आग है कि तानाशाह का चेहरा स्याह हो जाए। आलोचक प्रो. बसंत त्रिपाठी ने 'यह इमारत कविता' का जिक्र किया। साथ ही इविवि के गौरव के दिनों व मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। अध्यक्षता वरिष्ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.