Prayagraj News: सीवर लाइन की मरम्मत को हाथरस से आई विशेषज्ञों की टीम
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। अल्लापुर के 80 फीट रोड की जाम व धंसी सीवर लाइन की मरम्मत के लिए हाथरस से तकनीकी टीम बुलाई गई है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक संजीव कुमार, पार्षद शिवसेवक सिंह और विभागीय इंजीनियरों के साथ तकनीकी टीम ने सोमवार को जाम और धंसी सीवर लाइन का निरीक्षण किया।समस्या के तत्काल समाधान के लिए विशेषज्ञों ने सुरक्षा कवच और टॉर्च के साथ सीवर लाइन के अंदर उतरकर मिट्टी और मलबा निकालने का कार्य शुरू कर दिया है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के इंजीनियरों ने बताया कि एक सितंबर को बक्शी बांध पम्पिंग स्टेशन के मुख्य गेट के सामने जाम सीवर लाइन की सफाई पूरी करने का लक्ष्य है।इसके बाद क्षतिग्रस्त सीवर चैम्बर के पुनर्निर्माण और सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। पार्षद ने बताया कि जाम और क्षतिग्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.