प्रयागराज, सितम्बर 29 -- Prayagraj News: जनसुनवाई साकेत नगर में 100 मीटर लंबी सड़क बदहाल, मोहल्लेवासियों ने नगर आयुक्त से लगाई गुहार प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। साकेत नगर में सीवर खुदाई के बाद सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि खुदाई के बाद सड़क को उखाड़-खाबड़ छोड़ दिया गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। खास बात यह है कि सड़क निर्माण के लिए पिछले तीन वर्षों से प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक निर्माण शुरू नहीं हो सका।

सड़क निर्माण नहीं होने से खफा सड़क निर्माण नहीं होने से खफा मोहल्ले की महिलाएं झुंड में नगर निगम पहुंची और जनसुनवाई में सड़क की बदहाली की जानकारी दी। महिलाओं ने अपर नगर आयुक्त को बताया कि तीन साल से कभी महापौर तो कभी अधिकारियों से मिल रहे हैं। सड़क निर्माण के लिए यहा...