Prayagraj News: सीमैट में प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे 24 पद, 13 नवंबर तक आवेदन
प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- Prayagraj News: राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (सीमैट) में खाली 24 पद प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरे जाएंगे। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों और शिक्षण संस्थानों में कार्यरत योग्य कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ संबंधित विभाग के सक्षम अधिकारी की अनापत्ति और अग्रसारण प्रमाणपत्र देना अनिवार्य है। संस्थान की कार्यकारिणी समिति की दो सितंबर को हुई 27वीं बैठक में इन पदों को भरने का निर्णय लिया गया था। इसके क्रम में छह अक्तूबर को आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी की गई। रिक्त पदों में विभागाध्यक्ष, सहायक निदेशक, प्रवक्ता, प्रशिक्षण अधिकारी, शोध अधिकारी और कंप्यूटर प्रोग्रामर समेत विभिन्न पद शामिल हैं। विभागाध्यक्ष के चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.