प्रयागराज, अगस्त 6 -- Prayagraj News: पंचायतीराज विभाग में प्रशासक की तैनाती के बाद विकास कार्यों को गति देने के लिए सचिव पंचायतीराज विभाग के आदेश को सीडीओ हर्षिका सिंह ने बदल दिया। सीडीओ के नए आदेश के बाद अब सहायक विकास अधिकारी पंचायत संघ की समस्या बढ़ गई है। सभी ने गुरुवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। एडीओ पंचायत संघ के सदस्यों ने कहा है कि इस बार पंचायत का कार्यकाल पूरा होने के बाद जब प्रशासक तैनात किए गए थे तो सचिव पंचायतीराज विभाग ने विकास कार्यों के सुचारू रूप सें संचालित करने के लिए कहा था कि प्रशासकों की ओर से दिए गए प्रस्तावों पर डीपीआरओ निर्णय लेकर इसे डीएम के समक्ष प्रस्तुत कर देंगे। लेकिन सीडीओ हर्षिका सिंह ने बुधवार को जारी आदेश में कहा है कि पंचायतों से प्राप्त होने वाली पत्रावलियों को बीडीओ और एडी...