Prayagraj News: सीओपीडी से दुनिया में हर साल 30 लाख लोगों की मौत :डॉ. आशुतोष
प्रयागराज, नवम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज। एएमए सभागार में सीओपीडी (क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज) दिवस पर संगोष्ठी आयेाजित की गयी। इस मौके पर एएमए के सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता ने कहा कि सीओपीडी एक गंभीर बीमारी है, जिसमें सांस की नलियां अवरोधित होती हैं। समय बीतने के साथ समस्या बढ़ती जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनिया में प्रत्येक वर्ष लगभग 30 लाख लोगों की मुत्यु सीओपीडी के कारण होती है। इसके प्रमुख लक्षण लगातार खांसी आना, बलगम का अधिक बनना, सांस फूलना, सीने में जकड़न, सीने में संक्रमण हैं। यदि लंबे समय तक सांस फूलने की समस्या हो तो डॉक्टर से संपर्क करें। इस मौके पर एएमए के अध्यक्ष ज्योति भूषण, डॉ. जेवी राय, डॉ. कमल सिंह, डॉ. अशोक कुमार मिश्र, डॉ. सुबोध जैन,डॉ. उत्सव सिंह मौजूद रहेञ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.