Prayagraj News: सीएम ग्रिड परियोजना की खामियों पर जॉर्ज टाउन के लोगों का प्रदर्शन
प्रयागराज, जुलाई 24 -- Prayagraj News: जॉर्ज टाउन क्षेत्र के लोगों ने शुक्रवार को सीएम ग्रिड परियोजना और नगर निगम की कार्यप्रणाली में व्याप्त अव्यवस्थाओं के विरोध में सीएम ग्रिड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि सीएम ग्रिड परियोजना, नगर निगम और जलकल विभाग के बीच बेहतर तालमेल न होने से आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों की खोदाई, जलनिकासी, पाइपलाइन और अन्य कार्यों में एक विभाग द्वारा दूसरे विभाग पर जिम्मेदारी डालने से समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। इस दौरान अतुल मेहरोत्रा, नरोत्तम प्रसाद, आशीष मिश्रा, राम प्रसाद पटेल, रामगोपाल शुक्ला, राहुल पांडेय, नागेश्वर, अधिवक्ता संतोष निगम, अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव, राम बहादुर, अधिवक्ता यशवीर सिंह, इंजीनियर अरुण पांडेय, अमित मिश्रा, राजेश यादव और अनुपम मालवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.