Prayagraj News: सीएम के ऐलान के अगले ही दिन मेयर को भेजा श्रीकृष्णपुरी का प्रस्ताव
प्रयागराज, अक्टूबर 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के गढ़ कसारी-मसारी के नाम को श्रीकृष्ण पुरी करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐलान के अगले ही दिन शुक्रवार को नगर निगम ने अपना प्रस्ताव तैयार करके मेयर गणेश केसरवानी को भेज दिया है। अब महापौर की ओर से यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही शासन इस पर अपनी मुहर लगा देगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज आगमन के दौरान दो ऐलान किए थे। कसारी-मसारी में माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त जमीन पर पीडीए की आवासीय कॉलोनी पद्मलोक के भूमि पूजन के अवसर पर विधायक इलाहाबाद पश्चिमी सिद्धार्थनाथ सिंह के प्रस्ताव पर सीएम ने कसारी-मसारी का नाम श्रीकृष्ण पुरी करने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री ने महापौर गणेश केसरवानी से कहा था कि इसका प्रस्ताव भेजें। जिसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.