प्रयागराज, अगस्त 24 -- Prayagraj News: सीएमपी डिग्री कॉलेज में जलभराव की समस्या पर सोमवार को शिक्षकों और कर्मचारियों का सब्र टूट गया। कॉलेज परिसर में करीब 15 दिनों से गंदा पानी भरा होने से शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हैं। सुबह 11 बजे शिक्षकों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन में कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज और केपी इंटर कॉलेज के शिक्षक-कर्मचारी भी शामिल हुए। सूचना पर पहुंचे अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार शुक्ल को शिक्षकों ने कॉलेज परिसर और आसपास की जलनिकासी व्यवस्था दिखाई। करीब तीन घंटे बाद दो बजे अधिकारियों के आश्वासन पर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। सीएमपी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने कहा कि नगर निगम की ओर से नाला निर्माण के दौरान उचित निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से गंदा पानी कॉलेज परिसर में घुस र...