Prayagraj News: सीएमओ सभागार में टपका पानी, फिसल कर गिरे दिव्यांग
प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। सीएमओ कार्यालय में आयोजित दिव्यांग मेडिकल बोर्ड की बैठक में डॉक्टरों से जांच कराने आए चार दिव्यांग सभागार में गिर गए। हंडिया की दिव्यांग महिला को किसी तरह से लोगों ने बाहर निकाला। सभागार में एसी के खराब होने के कारण दो दिन से पानी टपक रहा है, जिससे सभागार की माइक वाली टेबल से पानी बहकर सभागार में फैल गया। सुबह बिना साफ-सफाई के ही डॉक्टर ने दिव्यांगों की जांच शुरू कर दिए। दोपहर में भीड़ बढ़ने पर लोग फिसल कर गिए गए। कर्मचारियों ने बताया कि तकनीशियन को बुलाया गया था, लेकिन मरम्मत नहीं हो सकी। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में लगभग 250 दिव्यांग आए थे। मौसम खराब होने के कारण पिछले सोमवार को जो दिव्यांग नहीं आ पाए थे वे भी इस बार आए थे, जिससे भीड़ बढ़ गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.