प्रयागराज, नवम्बर 3 -- Prayagraj News: साइबर ठगों ने सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर के बैंक खाते से करीब 99 हजार रुपये ऑनलाइन उड़ा दिए। पीड़ित इंस्पेक्टर हरिओम कुमार सिंह की तहरीर पर खुल्दाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। काला डांडा हिम्मतगंज निवासी हरिओम कुमार सिंह के मुताबिक, उनका खाता भारतीय स्टेट बैंक की सिविल लाइंस शाखा में है। आरोप है कि 30 अक्तूबर को धोखाधड़ी कर उनके खाते से 99 हजार पांच सौ रुपये कोलकाता स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सुभोजित दास नाम के व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इंस्पेक्टर ने आरोपी खाताधारक के खिलाफ कार्रवाई करने और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रिटायर्ड दरोगा के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 1.55 लाख रुपये

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...