Prayagraj News: सीआरपीएफ अधिकारी बनकर 1.16 लाख रुपये ऐंठे
प्रयागराज, जुलाई 19 -- Prayagraj News: साइबर ठगों ने खुद को सीआरपीएफ का सहायक कमांडेंट बताकर एक व्यक्ति से एक लाख 16 हजार रुपये की ठगी कर ली। कैंट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर साइबर अपराध का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकुलर रोड निवासी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि संतोष कुमार नाम के शख्स ने खुद को सीआरपीएफ का सहायक कमांडेंट बताते हुए ऑनलाइन घरेलू सामान बेचने का झांसा दिया। भरोसे में लेकर उसने सामान बुक कराने के नाम पर पहले 75 हजार और फिर 41 हजार 750 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। रुपये भेजने के बाद ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.