Prayagraj News: सिविल लाइंस में बार-बार बिजली कटौती से व्यापारी परेशान
प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: सिविल लाइंस में पिछले करीब तीन माह से बार-बार हो रही बिजली कटौती और विद्युत व्यवधान से व्यापारी परेशान हैं। शनिवार को सिविल लाइंस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और विद्युत उपभोक्ता प्रतिनिधियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या बताई। व्यापारियों ने अघोषित कटौती, बार-बार ट्रिपिंग, वोल्टेज की समस्या और बिलिंग संबंधी शिकायतों के स्थायी समाधान की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने कहा कि सिविल लाइंस शहर का प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र है। बार-बार बिजली जाने से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं और ग्राहकों को भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि अनुरक्षण या तकनीकी कार्य के कारण बिजली बंद करनी हो तो इसकी पूर्व सूचना व्यापारियों को दी जाए। कोषाध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.