प्रयागराज, जुलाई 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सिविल लाइंस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए जल्द ही पार्किंग व्यवस्था शुरू की जाएगी। नगर निगम एमजी मार्ग और सरदार पटेल मार्ग पर पार्किंग संचालन की तैयारी में जुटा है। लोगों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से पहले एक महीने तक कोई पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके बाद तय दरों के अनुसार शुल्क लागू किया जाएगा।

यातायात व्यवस्था का उद्देश्य नगर निगम का उद्देश्य सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहनों की समस्या को समाप्त कर यातायात को सुचारु बनाना है। इसके साथ ही सरदार पटेल मार्ग पर सड़क किनारे वाहन मरम्मत करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा, ताकि सड़क अतिक्रमण मुक्त हो सके और यातायात बाधित न हो। सिविल लाइंस में ...