प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय ने मंगलवार को मुबारकपुर कोटवा में निर्माणाधीन ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस, उत्तर प्रदेश जल निगम के परियोजना प्रबंधक अभिनव कुमार गुप्ता और सहायक अभियंता चंद्र प्रकाश समेत जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं संबंधित फर्म के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्माणाधीन वेयर हाउस के कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा कराने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करात...