प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद मिडटाउन की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हरियाली तीजोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने करजी, लोकगीत-नृत्य की प्रस्तुति का वाहवाही लूटी। सचिव अल्पना बनर्जी, शालिनी तलवार, मधु गुप्ता, रिचा अग्रवाल, शर्मिली जैन, उपासना हांडा, नूपुर अग्रवाल, सोनल अग्रवाल मौजूद रहीं। इस क्रम में हाईकोर्ट के पास एक होटल में समाजसेविका अंजना शुक्ला की ओर से हरियाली तीजोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सावनी परिधान में गीत, नृत्य की मोहक प्रस्तुति की। नेहा सिंह और कंचन दुबे को तीज क्वीन चुना गया। रेखा सिंह, पारुल खत्री, पूजा राव, अनुपमा पांडेय, रीना सिंह, भावना, श्वेता शाहू, शिवा, सुप्रिया, सोनिया, प्रीती, नेहा, सुनयना, नीतू मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Prayagra...