Prayagraj News: सामूहिक प्रयास से मजबूत होगा अग्रहरि समाज : विदुप
प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। अग्रहरि समाज की ओर से रविवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विदुप अग्रहरि ने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही अग्रहरि समाज और मजबूत होगा। समाज में शिक्षा और संस्कार को बढ़ावा देना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे विजय गुप्ता ने कहा कि बुद्धिजीवी लोगों को समाज से जोड़ने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि पंकज जायसवाल ने अग्रहरि समाज के सामाजिक सरोकार की सराहना की। इस मौके पर नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गयी। रामसखा, सुनील अग्रहरि, धर्मेंद्र, बंसीलाल, संजीव अग्रहरि, साक्षी, सोनी मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.