प्रयागराज, सितम्बर 12 -- Prayagraj News: नैनी के महेवा नई बस्ती निवासी रत्नेश कुमार पत्रिका चौराहा स्थित लेगेसी होटल में कैशियर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त की शाम उन्होंने अपनी एक्टिवा स्कूटी होटल के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान होटल का कर्मचारी आदित्य सिंह दो-तीन घंटे में लौटाने की बात कहकर स्कूटी ले गया। स्कूटी की डिग्गी में उनका मोबाइल भी रखा था। आरोप है कि दो घंटे बाद आदित्य ने स्कूटी लौटाने के बदले पांच हजार रुपये की मांग की। इसी बीच उनके खाते से 18 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। सिविल लाइंस पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...