Prayagraj News: सात मुकदमों में आरोपी छह महीने के लिए जिला बदर
प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज। नैनी के छोटा चाका निवासी अंकुश को छह महीने के लिए जिला बदर कर दिया गया है। अपर पुलिस आयुक्त विजय ढुल की अदालत ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत यह आदेश पारित किया। पुलिस के मुताबिक, अंकुश के खिलाफ 2022 से 2025 के बीच जिले में मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, हत्या के प्रयास और बम से हमला करने समेत सात मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अभियोजन और विपक्ष की दलीलें सुनने और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने जिला बदर करने का आदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.